“हैं तैयार हम” प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की त्रिस्तरीय बैठक संपन्न, कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने फूंका चुनावी बिगुल

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

मिशन 2023 को ध्यान में रखते हुए रायपुर के ट्राइटन होटल में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल एवं सोशल मीडिया द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों, लोकसभा पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों एवं विधानसभा पदाधिकारियों की सिलसिलेवार बैठक रखी।

श्रमिक दिवस के दिन रखी गई इस बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बासी, प्याज, दही और अचार के नाश्ते के साथ हुई।

बैठक में पदाधिकारियों को और अधिक आक्रामकता एवं सक्रियता बरतने को कहा गया साथ ही उनका रिपोर्ट कार्ड भी उनके सामने रखा गया। हर पदाधिकारी से एक के बाद एक विभिन्न पक्षों पर जानकारियां व सुझाव लेकर संगठन को और बेहतर बनाने हेतु रूपरेखा बनाई गई।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा ने कहा कि भाजपा के सांप्रदायिकता का केवल एक ही जवाब है और वह है भूपेश सरकार के विकास, विश्वास और सुरक्षा की राजनीति। अपनी विकासवादी सोच के दम पर हमने 2018 के बाद हुए हर चुनाव को जीता है। हाल ही में हुए खैरागढ़ चुनाव में भी कांग्रेस की विकासवादी नीतियों के सामने भाजपा के सांप्रदायिकता की धज्जियां उड़ गई।

छत्तीसगढ़ प्रभारी रुचिरा चतुर्वेदी ने पदाधिकारियों को एक बार एक व्यक्ति तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचने के लिए रूपरेखा बनाने को कहा है।

प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने कहा कि भाजपा के भ्रम, झूठ और सांप्रदायिकता की राजनीति को बर्बाद करने के लिए सभी पदाधिकारियों की सक्रियता ही पर्याप्त है।भाजपा वेतन भोगी कर्मचारियों से काम लेती है जबकि कांग्रेस की मजबूती के लिए हमारे कर्मठ कार्यकर्ता ही काफी हैं।

इस बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ प्रभारी रुचिरा चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा, राष्ट्रीय सह समन्वयक आयुष पांडे,  प्रदेश उपाध्यक्ष मणि वैष्णव, प्रदेश उपाध्यक्ष सागर सोलंकी एवं बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!