ब्रेकिंग : जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने किया पदभार ग्रहण

जवानों के द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक को दी गई सलामी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के द्वारा आज दिनांक 2 मई 2022 के पूर्वान्ह में पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर (छ.ग.) का पदभार ग्रहण किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल पूर्व पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के स्थान पर जशपुर जिले में स्थानांतरित हो कर आये हैं.

जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में जवानों के द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई, सलामी पश्चात् पुलिस अधीक्षक के द्वारा कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यालय के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया एवं उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, एस.डी.ओ.पी. जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन एवं अन्य कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts