जशपुर के बालाछापर गौठान में माटी पूजन दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा परम्परागत रूप से माटी पूजन कर धरती माता की रक्षा हेतु ली गई शपथ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

प्रदेश सरकार के निर्देशन एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की दिशा निर्देशन में  आज अक्षय तृतीया के अवसर पर जशपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के बालाछापर गौठान में माटी पूजन दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री लालदेव भगत, संयुक्त कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, उप संचालक पशुपालन श्री जी.एस. तंवर, सहायक संचालक कृषि श्री के.एस.पैकरा व श्री कवच भगत, गोठान समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि माटी पूजन दिवस का उद्देश्य मिट्टी की उर्वरा शक्ति के पुनर्जीवन हेतु रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग के साथ गौ-मूत्र एवं अन्य जैविक पदार्थों के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना है। इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा परम्परागत रूप से माटी पूजन किया गया, धरती माता की रक्षा हेतु शपथ ली गई एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  के संदेश का वाचन किया गया। साथ ही रासायनिक खाद कीटनाशक के जगह जैविक खाद एवं अन्य पदार्थों को बढ़ावा देने के संबंध में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। 

किसानों में भी माटी पूजन कार्यक्रम में उत्साह नजर आया, उन्होंने भी धरती माता की पूजा कर उसकी रक्षा की शपथ ली। किसानों ने कहा कि धरती से हमें अन्न प्राप्त होता है उसकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से धरती की उर्वरा शक्ति को नुकसान पहुचाने से बचाया जा सकता है। जैविक खाद का अधिक प्रयोग के साथ ही  मिट्टी को नुकसान पहुचाने वाले  उर्वरकों , प्लास्टिक के उपयोग पर  रोक लगाने की बात कही। इस अवसर पर किसानों को वर्मी कंपोस्ट खाद का वितरण एवं खेती के सम्बंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान किया किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!