जशपुर कलेक्टर ने कंडोरा में महिला समूह को दी जा रही आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

श्री अग्रवाल ने सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए किया प्रोत्साहित

प्रशिक्षण से मिले लाभ  से महिलाएं विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर अपनी आमदनी में करे इजाफा- कलेक्टर  श्री अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस कुनकुरी विकासखंड के कंडोरा में महिला स्व सहायता समूह को दी जा रही आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी श्री रवि राही सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं समूह की महिलाएं उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने  महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से विभिन्न उत्पाद तैयार करने हेतु दी जा रही प्रशिक्षण का अवलोकन करते हुए महिलाओं से लाभ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन निरंतर ही महिलाओं  का कौशल विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने एवं स्व रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। जिससे महिलाएं अपने  साथ साथ अपने  परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सके। श्री अग्रवाल ने कहा कि इस हेतु सभी विकास खण्ड के  विभिन्न गौठानो  में आवश्यक उपकरण  एवं महिलाओं के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने सभी महिलाओं से कहा कि वे प्रशिक्षण से मिले लाभ के माध्यम से अपने अपने विकास खण्ड में स्वरोजगार  से जुड़कर उत्पाद तैयार करे और अपनी आमदनी  को बढ़ाकर शसक्त बने।

उल्लेखनीय है कि कंडोरा में कुनकुरी विधान सभा क्षेत्र की स्व सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण में कुनकुरी दुलदुला एवं फरसाबहार की विभिन्न समूह की 15-15 महिलाएं शामिल हुई। जहॉ महिलाओं को  आम, कटहल, ईमली जैसे फलों के आचार, पापड़, जेली, मुरब्बा, टमाटर कैचअप, चिप्स, सेवई जैसे उत्पाद तैयार करना सिखाया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!