जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कुआं के पानी में डुबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम तिलडेगा निवासी स्व. जसिका एक्का की मृत्यु 27 जुलाई 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृितका के पिता रामकुमार एक्का हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts