जशपुर कलेक्टर ने गम्हरिया, दुलदुला, कुनकुरी के सहकारी समिति केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों को जैविक खाद के लाभ की दी जानकारी देते हुए उपयोग हेतु किया प्रोत्साहित

Advertisements
Advertisements

किसानों को धान के एवज में अन्य फसल के लिए भी प्रेरित करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज गम्हरिया, दुलदुला, कुनकुरी सहकारी समिति केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर खाद के भण्डारण-उठाव एवं किसानों द्वारा धान के एवज में अन्य फसल लेने के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर संबंधित विकासखंड एसडीएम, तहसीलदार, समिति प्रबधक एवं किसान उपस्थित थे।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान समिति में भण्डारित खाद का अवलोकन करते हुए समिति में पंजीकृत किसानों एवं आवष्यक खाद की मात्रा की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केन्द्र में खाद की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रहे इस बात का विषेष ध्यान दें। उन्होंने प्रबंधकों को निर्देषित किया कि बरसात के पूर्व किसानों को खाद बीज का प्राथमिकता से वितरण करना सुनिष्चत करें। जिससे किसानों को खेती किसानी के कार्य में किसी तरह की परेषानी न हो। साथ ही समिति प्रबंधक को निर्देषित किया कि केन्द्र में आने वाले समस्त किसानों को जैविक खाद के उपयोग हेतु जागरूक करें। समिति के माध्यम से किसानों को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना एवं धान के एवज में अन्य फसल लेने के लिए भी प्रेरित करें।

कलेक्टर ने केन्द्र में उपस्थित किसानों को जैविक खाद से होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही किसानों को खेतों में अन्य फसल उत्पादित करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने किसानों से उनकी समस्याओं को भी सुना तथा अधिकारियों को प्राथमिकता से इसका निराकरण करने के निर्देष दिए। समिति प्रबंधकों ने बताया कि केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में जैविक खाद उपलब्ध है। किसानों को प्राथमिकता के साथ जैविक खाद का वितरण किया जा रहा है।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!