विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के जन्म-दिवस पर होंगे विविध आयोजन

Advertisements
Advertisements

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृति में 5100 दीपकों का किया जाएगा प्रज्जवलन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़/जशपुर

भारतीय सैन्य इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी शहादत बीते 13 नवंबर को रायगढ़ की माटी के लाल कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने पत्नी अनुजा और 7 साल के मासूम बेटे अबीर के साथ दी है. शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी का जन्मदिन आगामी 20 मई को मनाया जाना है, जिसे लेकर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय की है।

संस्था की तरफ से जारी सूचना में बताया गया है कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के जन्मदिन 20 मई की सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक शहर के कमला नेहरू गार्डन में 18 वर्ष की उम्र समूह वाले बच्चों को 2 वर्ग में बैठाकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, चित्रकला का विषय याद करो क़ुर्बानी  रखा गया है। संबंधित उम्र समूह के बच्चे व्यक्तिगत या संस्थागत तौर पर प्रदीप गर्ग और मुकेश मित्तल से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

20 मई की ही शाम को कलेक्ट्रेट के पीछे प्रस्तावित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्मृति खेल स्टेडियम में 7:00 से 9:00 बजे तक जन्म-जयंती भी मनाई जाएगी. इस दौरान देशभक्ति गीतों से सजा ऑर्केस्ट्रा संचालित किया जाएगा.  इसी के साथ ही रामनिवास टॉकीज युवक संघ के संस्थापक पूर्व सभापति सुरेश गोयल के माध्यम से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृति में 5100 दीपकों का प्रज्जवलन किया जाएगा और रंगोली भी तैयार की जाएगी.  मिनी स्टेडियम में ही उन बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिन्होंने सुबह कमला नेहरू गार्डन की चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए केक भी काटा जाएगा।

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट की दो चरण की बैठकें हो चुकी हैं और जल्द ही तीसरे चरण की बड़ी बैठक का आयोजन किया जाएगा.  जिसमें समाज के सभी वर्गों को जोड़कर सामूहिक सहभागिता से शहादत को नमन करते हुए शहीद कर्नल विप्लव का जन्मदिन श्रद्धा, समर्पण, प्यार और भावनाओं के साथ मनाया जाएगा। आयोजन संबंधी इन तमाम जानकारियों को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट के मीडिया समन्वय विभाग की तरफ से साझा किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!