मुख्यमंत्री ने किया दो मॉडल लोक सेवा केन्द्र का शुभारंभ, बैंक सखियों को दी बधाई

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे दिन बलरामपुर जिले के ग्राम आरागाही में लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने दो बैंक सखियों के मॉडल लोक सेवा केंद्र का शुभारम्भ किया और इसकी संचालिका बैंक सखी संगीता खलखो और अनिता सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी।

आरागाही में भेंट-मुलाकात के दौरान बैंक सखी संगीता खलखो ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें  और बैंक सखी अनिता सिंह को लोक सेवा केन्द्र संचालन की अनुमति दी गई है। उन्होंने लोक सेवा केन्द्र स्थापित कर लिया है। संगीता खलको बलरामपुर विकासखण्ड के सीमावर्ती गांव तातापानी तथा अनिता सिंह रामचंद्रपुर विकासखण्ड के गांव नागरा की रहने वाली है। इन दोनों बैंक सखियों ने अपनी लगन और मेहनत से लोगों को घर पहुंच बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रही है। बैंक में राशि जमा करने, आहरण करने और पेंशन वितरण का काम करने के साथ ही अब उन्हें लोक सेवा केन्द्र संचालन की नई जिम्मेदारी मिली है। इसके माध्यम से अब वह लोगों को शासकीय सेवाओं का बेहतर लाभ उपलब्ध करा सकेंगी। जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि दस्तावेज के लिए उनके इलाके के लोगों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने बैंक सखियों के आत्मविश्वास, उनकी लगन और कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!