जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें सर्पदंश से बगीचा तहसील के ग्राम भितघरा निवासी स्व. श्रीमती तिलासो बाई की मृत्यु 25 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृितका के पुत्र जेठसाय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts