जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव के बहनाटांगर गौठान का किया निरीक्षणए महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर बनाए स्वालम्बी – कलेक्टर

Advertisements
Advertisements

किलकिला धाम का अवलोकन करते हुए परिसर की स्वच्छता के लिए दिए आवश्यक निर्देश

ग्राम पंचायत मदनपुर में ग्रामीणों से की भेंट, समस्या का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज पत्थलगांव विकासखंड के बहनाटांगर गौठान का निरीक्षण करके गौठान में संचालित गतिविधियों के सम्बंध में जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम श्री आर एस लाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने गौठान की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठान में अब तक हुए गोबर खरीदी एवं निर्मित खाद की जानकारी लेते हुए  गौठान में नियमित रूप से गोबर खरीदी एवं खाद निर्मित करने के लिए कहा। चारागाह विकास के सम्बंध में निर्देशित करते हुए उन्होंने गौठान में  नेपियर घास, मक्का एवं अन्य चारे लगाने की बात कही।  इसी प्रकार कलेक्टर ने पर्यटन स्थल किलकिला धाम का अवलोकन कर सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने दर्शनीय स्थल का निरीक्षण करते हुए परिसर की साफ-सफाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्राम पंचायत मदनपुर में ग्रामीणों से भेंट कर उनके समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करनके निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!