भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मुख्यमंत्री ने मंगल कामना

समदर्शी न्यूज़ रायपुर,

आज अनंत चतुर्दशी के अवसर पर अपने भिलाई निवास में विराजे भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। दस दिनों तक चले गणेशोत्सव में प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। आज विसर्जन के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई।

Related posts