ब्रेकिंग सड़क दुर्घटना : कार व हाईवा की हुई आमने सामने टक्कर, व्यवसायी की मौके पर मृत्यु, पत्नि एंव बच्चे सहित चार गंभीर घायल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

एनएच 43 पर कुनकुरी से लगभग 4 किलोमीटर दूर जशपुर मार्ग पर हाईवा और कार के बीच हुई सीधी टक्कर में कार चला रहे नगर के कपड़ा व्यावसायी सौरभ बंसल की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। कार में सवार उनकी पत्नि भी गंभीर रूप से घायल हुई है। उनके दोनो घायल बच्चों एवं नौकरानी को उपचार हेतु कुनकुरी के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना में घायल व्यावसायी की पत्नि एवं एक बच्चो को अधिक चोट बताई जा रही है। गंभीर इलाज के लिये बाहर रेफर किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यावसायी सौरभ बंसल अपनी पत्नि, दो बच्चे एवं नौकरानी के साथ घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सलियाटोली महुवाटोली के बीच मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही हाईवा से उनके कार की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें कार चालक व्यावसायी सौरभ बंसल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

रात्री लगभग साढ़े नौ बजे हुई इस दुर्घटना में कार सामने से आ रही हाईवा से टकराकर बुरी तरह फंस गई थी। दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार से एक घण्टे की मशक्कत के बाद कार सवार व्यावसायी के परिवार को निकाला जा सका। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। दुर्घटना की खबर नगर में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisements
error: Content is protected !!