मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान 08 मई को की गई घोषणाएं

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

जिला-सूरजपुर, विधानसभा क्षेत्र-प्रेमनगर,  नवापाराकला में की गई घोषणाएं

             नवापाराकला गेजी मार्ग में गेज नदी पर नए पुल के निर्माण का होगा निर्माण।

             प्रेमनगर-उमेश्वरपुर क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या के निराकरण एवं निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति के लिए नये विद्युत सब-स्टेशन की स्थापना।

             उमेश्वरपुर में नवीन उप तहसील की स्थापना की घोषणा।

             प्रेमनगर के उच्चतर माध्यमिक स्कूल केे लिए नवीन भवन का निर्माण।

             चौरी पहाड़ स्थित देवस्थल में सुविधाओं का होगा विस्तार। 

सुमेरपुर की गई घोषणाएं 

             सुमेरपुर में नवीन सामुदायिक भवन का निर्माण।

             देवनगर में सहकारी बैंक की स्थापना की जाएगी।

             रामानुजगंज में अनुविभागीय राजस्व कार्यालय खुलेगा।

             शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर में आहाता एवं स्टेडियम का निर्माण।

             पौड़ी से उरांवपारा तेजपुर होते हुए तेलाईमुडा तक 8 किलोमीटर सड़क का निर्माण।

             ग्राम पंचायत समुेरपुर में पेयजल के लिए सौर चलित नलजल की सुविधा की स्थापना।

             हायर सेकेण्डरी स्कूल कृष्णपुर एवं रामानुजनगर में नवीन स्कूल भवन का निर्माण।

रामनगर में की गई घोषणाएं

             रामनगर में नया सामुदायिक भवन का निर्माण।

             मानी पौड़ी में उप तहसील की होगी स्थापना।

             सूरजपुर से सरस्वतीपुर होकर रामनगर तक सड़क निर्माण की घोषणा।

             कन्या महाविद्यालय के लिए होगा भवन निर्माण।

             सूरजपूर में अत्याधुनिक जिम बनेगा।

Advertisements
error: Content is protected !!