स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों हेतु शिक्षकीय पदों पर, संविदा भर्ती दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत अंतरिम सूची की सूचना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

दिनांक 26 अप्रैल 2022 के माध्यम से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों हेतु शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती हेतु प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों की पात्र/अपात्र की प्रारंभिक सूची जारी कर दिनांक 04 मई 2022 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था।

निर्धारित तिथि तक अभ्यर्थियों से प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण कर पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की पदवार / विषयवार शैक्षणिक योग्यता के कुल 90 प्रतिशत भारांश के आधार पर मेरिट क्रम में सूची जारी की जा रही है, जिसे जिला जशपुर के वेबसाईट www.jashpur.nic.in  पर देखा जा सकता है।

Related posts