तपकरा पल्ली में डीकन कुलवंत तिग्गा को पावन पुरोहिताई अभिषेक प्रदान किया गया : पुरोहित को पवित्रता एवं सच्चाई के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ते रहना चाहिए – विशप स्वामी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

जशपुर धर्मप्रांत की तपकरा पल्ली में डीकन कुलवंत तिग्गा का पुरोहिताभिषेक धूमधाम से सम्पन्न हुआ। अमडीहा निवासी बेंजामिन तिग्गा एवं स्वर्गीय बेरनादेत तिग्गा के सातवें संतान श्रद्धये फादर कुलवंत तिग्गा जशपुर धर्मप्रान्त के पुरोहित बने। इनका आदर्श वाक्य ‘मैं जो कुछ भी हूं, ईश्वर की कृपा से हूं।’ यह वाक्य बाईबल के1 कुरी. 15:10 लिया गया है।

इस समारोह में पुरोहितगण, धर्मबहनें, परिवार, रिश्तेदार, अतिथिगण, ग्रामवासी एवं पल्लीवासी काफी संख्या में उपस्थित हुए। पावन पुरोहित अभिषेक की धार्मिक विधानों को जशपुर धर्मप्रान्त के बिशप एम्मानुएल केरकेट्टा डीडी ने संपन्न किया। अभिषेक की धर्मविधि ग्राम पुटली के प्रवेश नृत्य तथा पल्ली पुरोहित फादर एलीयस खलखो के स्वागत अभिभाषण से हुआ। अभिषेक धर्मविधि संचालक फादर प्रफुल बड़ा के आह्वान के पश्चात मिस्सा प्रारम्भ हुआ।

मिस्सा के दौरान बाइबल जुलूस नृत्य जबला बालिका छात्राओं ने किया। इसके पश्चात पवित्र बाइबल से पाठ पढ़ा गया, प्रथम पाठ कुलवंत की भतीजी कुमारी प्रेमी तिग्गा, दूसरा पाठ उसकी भाभी पुष्पा तिग्गा तथा सुसमाचार का पठन स्वयं श्रद्धये कुलवंत ने पढ़ा। बिशप स्वामी ने प्रवचन संदेश में कहा एक पुरोहित को पवित्रता एवं सच्चाई के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ने रहना चाहिए जो वर्तमान परिस्थिति में चुनोतियाँ से भरा है।

इसके पश्चात पुरोहित अभिषेक की प्रक्रिया प्रारंभ किया गया। धार्मिक गीतों का गायन फादर एरेनियुस तिरकी एवं ब्रदर सुरेश मिंज की अगुवाई में गायन मंडली ने किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम  का भी आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत तपकरा पल्ली के लगभग सभी गांव से नृत्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम का सफल काथलिक सभा अध्यक्ष संचालन अनिल किस्पोट्टाने तथा मिस दया सुशील टोप्पो ने किया। अंत में बिशप स्वामी ने परिवार वालों के प्रति आभार प्रकट किया।

पुरोहित अभिषेक समारोह को संपन्न करने मे पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर एलियस खलखो, फादर प्लासीदियुस, फादर एरेनियुस तिर्की , ब्रदर सुरेश मिंज,  सिस्टर इस्राइली, सन्त अन्ना समुदाय के धर्मबहनें, काथलिक सभा, महिला संघ, क्रूसवीर और युवाओं का अहम भूमिका रहा। कार्यक्रम के अंत में नव अभिषिक्त फादर कुलवंत तिग्गा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

फादर कुलवंत का जन्म 31 मई 1988 में हुआ। उनके चार भाई एवं दो बहने हैं। इनकी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक की पढ़ाई तपकरा एवं हाई लोयोला स्कूल कुनकुरी से हुई। बारहवीं कक्षा के पश्चात उन्होंने जशपुर धर्मप्रान्त में शामिल हुए। दर्शनशास्त्र एवं बी. ए. की पढ़ाई तथा दो साल के रिजेंसी के पशचात   ईसशास्त्र की पढ़ाई संत अल्बर्ट्स कॉलेज राँची से पूरा किया। संपूर्ण प्रशिक्षण समाप्त करने के पश्चात आज उन्हें अभिषिक्त किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!