नाबालिक लड़की को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

 थाना सक्ती पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 10 मई 2022 को थाना सक्ती में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता को आरोपी आशीष कुमार लहरे शादी का झांसा देकर जोर जबरदस्ती कर विगत 2 वर्षो से शारीरिक शोषण का शिकार बनाया है, प्रार्थी की  रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमाक 162/2022 धारा 376 भादवि, 06 पास्को एक्ट कायम किया गया। प्रकरण नाबालिग़ बालिका से संबंधित होने एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना सक्ती पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम तैयार कर आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था।

प्रकरण के आरोपी आशीष कुमार लहरे उम्र 19 निवासी बुन्देली चौकी अड़भार थाना मालखरौदा द्वारा जुर्म स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायाधीश पॉस्को न्यायालय सक्ती में समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा, उप निरीक्षक बीरबल राजवाड़े, सहायक उप निरीक्षक देवदास महंत, महिला प्रधान आरक्षक 383 बिन्दुमति राज, आरक्षक 131 प्रेमनारायण राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!