समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर
एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एके दास ने आज शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर में पहुंचकर विद्यार्थियों को सफलता के गुर सिखलाया। इस दौरान उन्होंने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर में एनसीसी के गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली एवं व्यवस्थाओं की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि ब्रिगेडियर एके दास शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर के विद्यार्थी रहें हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ बालिका बटालियन एनसीसी परचनपाल के कमाण्ड अधिकारी कर्नल संजय चावला, कर्नल अजय धवन एवं शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य जीपी खरे एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपिस्थत थे।
