सांसद गोमती साय ने किया अष्टप्रहरी विष्णु नाम संकीर्तन मंडप का भूमि पूजन

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार

जशपुर जिले के नागलोक विकासखंड मुख्यालय फरसाबहार के तामामुण्डा बोड़ा टोंगरी में अष्टप्रहरी हरे कृष्ण हरे राम  महायज्ञ आयोजक समिति तामामुण्डा निवासी एवं विशेष सहयोगी क्षेत्रीय महाकुल समाज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय द्वारा अष्टप्रहरी विष्णु नाम संकीर्तन मंडप का भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर महाकुल समाज के प्रदेश पदाधिकारी नरेश यादव, महाकुल समाज के जिला अध्यक्ष गणेश यादव, क्षेत्रीय महाकुल समाज अध्यक्ष गोवर्धन यादव, आयोजक समिति के अध्यक्ष लोचन यादव, भाजपा एस टी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश भगत, भाजपा पंडरीपानी मंडल प्रभारी चरित दास, भाजपा पंडरीपानी मंडल अध्यक्ष देवशरण साय, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधिका पैंकरा, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती कमला पटेल, ग्राम पंचायत पंच दुर्योधन पटेल, आयोजक समिति के उपाध्यक्ष खिरोधर चक्रेश, सचिव पूरन चंद चक्रेश, सहसचिव धनुर्जय चक्रेश, कोषाध्यक्ष छविशंकर यादव, सहकोषाध्यक्ष सत्यनारायण चक्रेश के साथ क्षेत्र के सम्मानित वरिष्ठ संरक्षकगण, महिलाओं की टीम एवं युवाओं की टीम उपस्थित रही।

सांसद श्रीमती साय ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान होने से लोगो मे संस्कारों का संचार होता है। आसपास विश्व बन्धुत्व की भावना प्रसार होता है। सनातन संस्कृति का विकास होता है। आने वाली पीढ़ी धर्म से जुड़ती है। अपने संस्कारों से परिचित होती है। भगवान विष्णु के अवतारों की जानकारी होती हैं। ऐसे धार्मिक महत्व के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। आयोजक समिति की मैं बहुत बहुत सराहना की। साथी ही ऐसे आयोजनों के लिए बधाई दी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!