नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी चढ़ा थाना चांपा पुलिस के हत्थे

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 14 मई 2022 को प्रार्थिया ने थाना चाम्पा में सूचना दर्ज करायी थी कि दिनांक 14 फरवरी 2022 को आरोपी दुर्गेश गढ़ेवाल पीड़िता के घर पास आकर जोर जबरदस्ती कर हाँथ-बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा था, जिसकी रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 196/22 धारा 354 भादवि एवं 08 पॉक्सो एक्ट कायम किया गया।

प्रकरण नाबालिग बालिका से संबंधित होने  से आरोपी दुर्गेश गढेवाल की त्वरित गिरफ्तारी हेतु चाम्पा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।

पूछताछ करने पर आरोपी दुर्गेश गढेवाल द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध सबुत पाये जाने पर दिनांक 15 मई 2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी  चाम्पा निरीक्षक मनीष सिंह परिहार एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts