संसदीय सचिव की उपस्थिति में कुनकुरी के गोरिया में खण्ड स्तरीय शिविर जन चौपाल का हुआ आयोजन : ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकृत करें – संसदीय सचिव

Advertisements
Advertisements

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विधायक कुनकुरी यू.डी. मिंज की उपस्थिति में आज कुनकुरी जनपद के ग्राम गोरिया  में खण्ड स्तरीय शिविर जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्याय उपेंद्र यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एस इलियास,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी  रवि राही, जनपद सीईओ लोकहित भगत सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम में संसदीय सचिव  द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों को विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि शासन, प्रशासन सदैव आप सभी को लाभ पहुचाने के लिए प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर लोगों की परेशानियों को दूर करने एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है। जिससे समाज के हर वर्ग का व्यक्ति योजना से लाभान्वित हो सके।

उन्होंने कहा कि जैविक खाद के उपयोग, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना,  धान के बदले अन्य फसल लेने सहित अन्य योजनाओं का बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने सभी ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान संसदीय सचिव श्री मिंज  द्वारा ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई एवं  ग्रामीणों की परेशानियों को गंभीरता से सुना गया।  उन्होंने ग्रामीणों के पेयजल, विभिन्न प्रकार के पेंशन भुगतान, राजस्व प्रकरण जैसे अन्य समस्याओं के त्वरित निराकरण करने हेतु  संबंधित अधिकारियों को  निर्देशित किया।

शासकीय विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल

इस अवसर पर कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी सहित अनेक विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाया गया। जहां ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से सुनते हुए उन्हें योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान कर योजना का लाभ लेने हेतु  प्रेरित किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!