विधायक एवं संसदीय सचिव यू डी मिंज ने संकल्प कुनकुरी की छात्राओं को किया सम्मानित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कुनकुरी

कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और संसदीय सचिव यू डी मिंज ने इस वर्ष की दसवीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाली संकल्प कुनकुरी की छात्राओं  अनिशा एक्का( 9 वां रैंक) तथा विभा रानी यादव(10वां रैंक) का, अपने कार्यालय स्थित सभाकक्ष में एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम में सम्मान किया।सम्मान समारोह में बच्चों के माता पिता, अभिभावक, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, शिक्षक एवं पत्रकार उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में विधायक महोदय ने मुक्त कंठ से सफल बच्चों, उनके माता पिता एवं शिक्षकों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सभा को एस डी एम रवि राही, वरिष्ठ पत्रकार विष्णु जोशी, संकल्प कुनकुरी के प्राचार्य वाई आर कैवर्त ने भी संबोधित किया। संकल्प कुनकुरी के प्राचार्य ने अपने भावुक उद्बोधन में विधायक महोदय, एस डी एम रवि राही, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस आर साव,बी आर सी सी बिपिन अम्बष्ठ को उनके सहयोग के लिए विशेष रुप से धन्यवाद दिया।विधायक यू डी मिंज ने घोषणा की कि संकल्प कुनकुरी को और भी सुंदर और भव्य स्वरूप दिया जायेगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!