बाराद्वार शहर में यातायात व्यवस्था बनाये रखने जांजगीर-चांपा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा व्यापारियों की ली गयी बैठक

Advertisements
Advertisements

जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा आम जनता से निरंतर की जा रही है अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

दिनांक 21 मई 22 को बाराद्वार शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रशासनिक अमला तथा नगर के व्यापारीगण उपस्थित थे, बैठक में यातायात संबंधी विभिन्न बिंदुओ पर चर्चा की गई और बाराद्वार शहर के मुख्य मार्ग में स्थित दुकानों के बाहर समान रखने वाले व्यापारियों को यातायात व्यवस्था बनाये रखने सहयोग करने अपील किया गया।

दुकानों के सामने बेतरतीब खड़े वाहनों को दुकान संचालको को व्यवस्थित पार्किंग करवाकर रखने समझाईश दिया गया। जिससे यातायात व्यवस्था दुरुस्त चालू रहे।

शहर के मुख्य चौक में लोक निर्माण विभाग द्वारा गति अवरोधक (रबर स्ट्रिप) लगाने निर्णय लिया गया।

पालड़ी चौक से जैजैपुर चौक में बेतरतीब संचालित ठेलो, गुमटियों को शासन द्वारा निर्धारित स्थान में संचालित करने की हिदायते प्रशासनिक अमला द्वारा व्यापारियों को दिया गया।

आटो,रिक्शा को हटाकर बसों को खड़ी कर सुचारू रूप से संचालित कराने का निर्णय लिया गया।

यातायात पुलिस द्वारा जिले में संचालित हाइवे पेट्रोलिंग वाहन में कार्यरत कर्मचारियों को विकट परिस्थियों का सामना करने के सम्बन्ध में अभ्यास कराया गया।

NH 49 में सड़क किनारे खड़े वाहन जो बिना संकेतक के खड़े करते है उनके खिलाफ धारा 283 ipc के अंतर्गत कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया।

आवारा पशुओं के NH 49 में बैठे रहने को गौठानों में शिप्ट करने का निर्णय लिया गया।

जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा आम जनता से लगातार अपील किया जा रहा है, कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट लगाकर ही वाहन चलायें और आवश्यक दस्तावेज वाहन चलाते समय अपने पास रखे।

इस बैठक में यातायात शाखा जांजगीर-चांपा के उप पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल व थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर, प्रशासनिक टीम तथा व्यापारी एवम जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!