वन बंधु परिषद ,एकल अभियान कोरबा दीपका में दो दिवसीय आवासीय ग्राम महिला संगठन वर्ग संपन्न, अभियान की पंचमुखी शिक्षा, मातृ-शक्ति संगठन तथा ग्राम-संगठन पर विशेष रूप से दिया गया प्रशिक्षण

Advertisements
Advertisements

21 मई से 22 मई 2022 तक चले दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मां भारती एवं मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया

भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम हुआ संपन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

वन बंधु परिषद एकल अभियान कोरबा दीपका में 21 मई से 22 मई 2022 तक दो दिवसीय आवासीय ग्राम महिला संगठन वर्ग बड़ा शिव मंदिर दीपका में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान ज्योति नंद दुबे जी (खाद्य आपूर्ति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी सरगुजा क्षेत्र के प्रभारी) विशिष्ट अतिथि श्रीमती उमा बंसल उपाध्यक्ष भाग अंबिकापुर, अध्यक्ष श्री हरे राम शर्मा एकल अभियान, सुख-दुख के संगी डोकरा बाबा श्री राम पुकार पंडित जी कोषाध्यक्ष एकल अभियान एवं मुख्य वक्ता श्री लल्लू सिंह जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर संघचालक दीपका नगर के गरिमामय उपस्थिति में मां भारती एवं मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर वर्ग का शुभारंभ किया गया।

इस वर्ग में एकल विद्यालय के संच केंद्र पाली, पोड़ी बतरा, बेलतरा जटगा पोड़ी उपरोड़ा चैतमा दीपका मोरगा देवपहरी और बालको वनवासी क्षेत्र से आए 85 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में एकल अभियान के पंचमुखी शिक्षा, मातृ-शक्ति संगठन तथा ग्राम-संगठन पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती उमा बंसल भाग उपाध्यक्ष अंबिकापुर, सुश्री किरण याज्ञिक महिला प्रमुख संभाग छत्तीसगढ़ ने अपना सहयोग दिया।

कार्यक्रम में श्रीमती उत्तरा देवी कुंभकार पूर्व अध्यक्ष एकल अभियान दीपका कोरबा, कुसुम लता केवट पार्षद श्रीमती संतोष अग्रवाल कोरबा, संध्या खटकी हेमा ठाकुर, रिमझिम शर्मा, अनामिका शर्मा, ज्योति मरकाम, प्रतीक्षा शर्मा, रमेश गुरुद्वान, संदीप मानिकपुरी, डाल चंद सोनी, सुजीत सिंह, दीपक तिवारी, संजय अग्रवाल विशेष रूप से अश्वनी मिश्रा भारतीय मजदूर संघ बिलासपुर कोरबा का सहयोग रहा। कार्यकर्ता किताब सिंह पैकरा अंचल अभियान प्रमुख कोरबा, वेद प्रसाद, बिसाहू सिंह कंवर, राम सिंह निर्मलकर, रामेश्वर सिंह,  जगत सिंह, चंद्र कुमार राठिया, घासीराम, राम सिंह कंवर बलराम यादव, रूपलाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन में श्रीमती उमा बंसल, श्रीमती संतोष अग्रवाल, श्रीमती संतोष अग्रवाल कोरबा के द्वारा सभी प्रशिक्षार्थी माताओं को स्मृति के रूप में वस्त्र प्रदान किया गया तथा श्रीमती उत्तरा देवी कुंभकार जी, रिमझिम शर्मा, अनामिका शर्मा जी  के द्वारा सुहागन सिंदूर और बिंदी द्वारा सम्मान किया गया। शिव मंदिर ट्रस्ट दीपका भानू सिंह जी द्वारा सभी माताओं को साड़ी से सम्मान किया गया। अंत में किताब सिंह पैकरा अंचल अभियान प्रमुख के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!