शासन की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नये कलेवर में परिवर्तित, बच्चों के स्वर्णिम भविष्य गढऩे की दिशा में मजबूती से बढ़ाये कदम, बच्चों एवं उनके अभिभावकों में उत्साह एवं खुशी

Advertisements
Advertisements

विद्यालय में विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण

1 हजार 292 विद्यार्थियों का चयन कर की गई भर्ती

शिक्षक के 70 रिक्त पदों पर 10 जून तक होगी भर्ती

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव

शासन के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नये कलेवर में परिवर्तित हैं। हजार मील के सफर की शुरूआत एक छोटे कदम से होती है, इस बात की मिसाल यह योजना है। जिसके माध्यम से बच्चों के सुनहरे भविष्य को गढऩे की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाये गये हैं। जिले में 9 सर्वसुविधायुक्त स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित हैं। दीवारों को उम्दा पेटिंग से सजाया गया है। वहीं आकर्षक लैब और अध्ययनशील वातावरण बच्चों के लिए प्रेरक है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में विद्यालय की संकल्पना ने धीरे-धीरे मूर्त रूप लिया है। जिले में 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। जिसमें विद्यार्थियों के 2947 सीट के लिए 10 हजार 377 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 1 हजार 292 विद्यार्थियों का चयन कर भर्ती की गई है। जिससे बच्चों एवं उनके अभिभावकों में उत्साह एवं खुशी है। वहीं शिक्षक के 70 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जो 10 जून तक पूर्ण हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में 93, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगढ़ में 181, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगांव में 197, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरिया में 208, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुईखदान में 130, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गंडई में 132, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अंबागढ़ चौकी में 122, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मोहला में 81 तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मानपुर में 148 विद्यार्थियों का चयन कर भर्ती किया गया है।

विद्यालय की झलकियां

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!