पुलिस चौकी कोरबी अंतर्गत ग्राम खम्हारमुड़ा में लगा चलित थाना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के निर्देशन में दिनांक 25 मई 2022 को संगवारी पुलिस चलित थाना ग्राम पंचायत खमहारमुडा  में लगाया गया, जिसमें गांव के आम जनता, महिला-पुरुष एवं बच्चे करीबन 25-30 की संख्या में उपस्थित हुए. जिनको किसी प्रकार की समस्या एवं परेशानी के संबंध में बताने कहने पर उनके द्वारा किसी प्रकार की समस्या नहीं होना बताए जाने पर उपस्थित आमजन को कानूनी संबंधित जानकारी  देते हुए महिलाओं एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराध एवं घटना के संबंध में विस्तार से समझाईश, सुझाव दिया गया।

Related posts