मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से जशपुर जिले की अनुकंपा तिर्की को मिला 20 हजार की राशि, उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु करेंगे राशि का उपयोग

Advertisements
Advertisements

गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहतर योजना- हितग्राही अनुकंपा तिर्की

छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निरंतर विभिन्न शासकीय योजनाओं से प्रत्येक वर्ग के लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले में श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत् प्रोत्साहन राशि के रूप में पंजीकृत निर्माण श्रमिक की दो अविवाहित पुत्रियों को 20 हजार रुपए प्रदान किया जा रहा है।

योजना से जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत जुरगूम निवासी  श्री महेश राम की पुत्री अनुकंपा तिर्की को 20 हजार रुपए प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया गया है। अनुकंपा तिर्की ने बताया कि उनके पिताजी राजमिस्त्री का कार्य करते है। जिससे परिवार का भरण पोषण होता है। इसके अलावा उनके परिवार के आय का अन्य कोई साधन नहीं है। अनुकंपा ने बताया कि वह इस वर्ष 12 कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने कहा कि नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत् उन्हें 20 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है।  उक्त राशि का उपयोग वह अपने उच्च शिक्षा के लिए करेंगी। अनुकंपा कहती है कि यह योजना गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बहुत ही कारगर योजना है। जिससे बेटियों को आगे बढ़ाने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे उच्च शिक्षा के लिए चितिंत थी परंतु एक साथ 20 हजार की राशि मिल जाने से अब उन्हें उच्च शिक्षा लेने हेतु बहुत बड़ी सहायता मिली है। जिससे वे प्रोत्साहित भी हुई है।

अनुकंपा  के पिता श्री महेश राम ने कहा कि उनकी पुत्री के शिक्षा के लिए वह भी चितिंत थे। राजमिस्त्री के कार्य से मिलने वाले राशि से उनके परिवार का खर्च ही हो पाता है। जिससे उन्हें अपने पुत्री को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में परेशानी होती। उन्होंने कहा कि नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत् उनकी पुत्री को सहायता राशि मिला है। जिससे वह अपनी पुत्री के सपने को आगे बढ़ाने के लिए निश्ंिचत हो गए है। महेश राम व उनकी पुत्री अनुकंपा ने उक्त योजना के लिए जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!