जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की  है। जिसके अंतर्गत मूढ़ी नदी के पानी में डूबने से बगीचा विकासखण्ड के सन्ना तहसील के अंतर्गत ग्राम भड़िया निवासी मृतक गांगी राम पिता लोहरा राम की मृत्यु 08 मार्च 2021 को  हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती मीनो बाई  हेतु 4 लाख एवं बगीचा तहसील के ग्राम टटकेला  निवासी  अनु बाई की तालाब के पानी मे डूबने से  मृत्यु  7 अक्टूबर  2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री दिलाराम  हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!