एसपी विजय अग्रवाल आकस्मिक निरीक्षण में पहूंचे चांपा थाना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर- चांपा

दिनांक 26.05.22 को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा थाना चांपा का किया आकस्मिक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों को थाना आने वाले व्यक्तियों से शिष्टतापूर्ण व्यवहार करने एवं उनकी फरियाद को सुनकर त्वरित रूप से निराकरण करने हेतु समझाईश दी गई।

मालखाना, जरायम, रिमाण्ड तख्ती, कोर्ट आरक्षक रजिस्टर का अवलोकन किया गया एवं सभी रजिस्टरों को दुरूस्त रखने हेत आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

जप्त लावारिस वाहनों को रक्षित केन्द्र भेजकर उस पर विधिवत् कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना परिसर का भ्रमण कर थाना परिसर के भ्रमण के दौरान विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था करने एवं थाना परिसर को सुसज्जित रखने हेतु भी निर्देशित किया गया।

महिला संबंधी अपराधों मे तथा सायबर संबंधी अपराधों में जागरूकता लाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

थाने में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, आरोपी की गिरफ्तारी कर अभियोग पत्र न्यायालय में समय पर पेश करने हेतु हिदायत दी गई।

थाना के समस्त स्टाफ को साफ सुथरी वेशभूषा धारण कर, अनुशासन में रहने एवं अच्छे आचरण का प्रदर्शन करने हेतु हिदायत दी गई है।

निरीक्षण के दौरान निरी. मनीष सिंह परिहार, थाना प्रभारी चांपा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!