समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर
छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल नया रायपुर द्वारा पी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा-2022 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 29 मई 2022 को पूर्वान्ह 9.00 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित किया जावेगा। परीक्षा के लिए जिले में 01 परीक्षा केन्द्र शासकीय रामभजन राय एनईएस महाविद्यालय जशपुर निर्धारित है। उक्त परीक्षा में में लगभग 200 परीक्षार्थी सम्मिलित होगें।
कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर ने परीक्षा के संपादन हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है।
