जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश के कारण जनपद पंचायत बगीचा के सन्ना तहसील के अंतर्गत ग्राम कवई निवासी मृतक रामजीत की मृत्यु 02 जून 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता गुबला राम हेतु 4 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई है। इसी प्रकार बगीचा के सन्ना तहसील के ग्राम हर्राडीपा  निवासी  पहरू राम की सर्पदंश से मृत्यु  14 अगस्त 2017 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती जितनी बाई के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts