पुलिस अधीक्षक कोरबा के मुख्य आतिथ्य में बालिका सशक्तिकरण हेतु हुआ प्रेरक कार्यक्रम

एनटीपीसी कोरबा द्वारा किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

एनटीपीसी परियोजना कोरबा द्वारा आज दिनांक 27 मई 2022 को कर्मचारी विकास केंद्र ऑडिटोरियम एनटीपीसी दर्री में बालिका सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी के अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से छात्राओं को बुलाया गया था.जिनको संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल  ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में जितना अधिक परिश्रम किया जाए उसका प्रतिफल उतना ही अच्छा होता है , छात्राओं को लगन एवं परिश्रम के साथ विद्याध्ययन करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के विद्यार्थी जीवन, शिक्षक कार्यकाल एवं आईपीएस तक के सफर में आई कठिनाइयों एवम संघर्ष के बारे में प्रश्न किए और उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उनसे प्रेरणा लेकर आगे उनके नक्शे कदम पर चलते हुए देशसेवा करने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर एनटीपीसी परियोजना कोरबा के प्रमुख पी एम  जेना, वीरेन्द्र देशमुख सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारीयों के साथ थाना प्रभारी दर्री विवेक शर्मा उपस्थित थे ।

Related posts