मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आम-जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां व की गई घोषणा एक नज़र में..

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

विधानसभा- कोण्डागांव दिनांक: 27.05.2022

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर सर्किट हाऊस में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

             मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजना और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पानी की महत्ता को देखते इसे सहजने की आवश्यकता है। इसके लिए प्राथमिकता से जल संरक्षण के कार्य नरवा विकास की कार्यों की मॉनिटरिंग कलेक्टर को करने के निर्देश दिए।

             मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट-मुलाकात में सबसे ज्यादा डिमांड सहकारी बैंक की आ रही है। बैंकिंग के काम तेजी से करें। बैंक की मांग लगभग सभी जगह है, जहां घोषणा हुई है, वहां बैंक खोले।

             मुख्यमंत्री ने कहा कि हाट-बाजार क्लिनिक को और मजबूत करें, बारिश में जल आधारित बीमारियों की बढ़ने की आशंका रहती है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सजगता से काम करें।

             मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर बदलाव की तरफ बढ़ रहा है, कई जगह कॉलेज, आत्मानंद स्कूल, हॉस्टल की मांग हो रही है।

             मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की।

             मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की मैग्जीन ‘विजन’ का विमोचन किया।

             स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जगदलपुर में दिखा सेल्फी का क्रेज, बच्चों के निवेदन पर मुख्यमंत्री ने ली सेल्फी।

             मुख्यमंत्री से जब कक्षा दूसरी की छोटी बच्ची कुमारी मिहिका ने पूछा आपको सीएम बनने की प्रेरणा किनसे मिली, मुख्यमंत्री ने जब आप मेरी उम्र के थे, तो क्या बनने चाहते थे। मुख्यमंत्री ने बच्ची को दुलारते हुए बताया कि मैं राजनीति में सोचकर नहीं आया, बचपन से मेरे मन में लोगों की सेवा करने का भाव था।

             मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों के साथ चाइनीज चेकर खेला।

             छात्र ने मुख्यमंत्री से पूछा- स्वामी आत्मानंद जी के नाम से हमारा स्कूल है, क्या आप हमें इसके बारे में बता सकते हैं। प्रश्न सुनकर छलका मुख्यमंत्री का महापुरूषों के प्रति अनुराग, बच्चों को विस्तार से सुनाई आत्मानंद के जीवन के कहानी।

             मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को दिए निर्देश स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जगदलपुर के बच्चे जाएंगे नारायणपुर, देखेंगे स्वामी आत्मानंद द्वारा स्थापित आश्रम।

             स्कूल की लाइब्रेरी में बनेगा स्वामी आत्मानंद की किताबों का सेक्शन, बच्चे सुनेंगे स्वामी जी के प्रेरक प्रवचनों के ऑडियो क्लिपस।

             स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जगदलपुर की लाइब्रेरी में आज बच्चों ने मुख्यमंत्री से किताबों का रोचक चर्चा की। छात्रा भारती गोलछा ने मुख्यमंत्री से पूछा-आपकी पंसदीदा पुस्तक कौन सी है। मुख्यमंत्री ने बताया मुझे महापुरूषों की जीवन पढ़ने का बहुत शौक है।

             माकड़ी पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय समाज के लोगों ने गौर मुकुट पहनाकर स्वागत किया। 

             माकड़ी में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त कर कहा कि किसानों का पैसा खाने वाले बाहर नहीं घूम सकते, उन्हें भेजा जाएगा जेल।

             माकड़ी में मावा गिरदा कोण्डानार में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवक युवतियों ने बस्तर फाइटर्स भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

             मुख्यमंत्री ने ग्राम माकड़ी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं माकड़ी के नए भवन का किया लोकार्पण। माकड़ी में लोकार्पित आत्मानंद स्कूल प्रदेश का पहला नर्सरी क्लासयुक्त स्कूल है। स्वागत गीत गाकर बच्चों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

             माकड़ी-भेंट-मुलाकात-मुख्यमंत्री से परतू पांडे ने अपनी धर्मपत्नी सोहदरा का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ पाने की शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए, परिणाम स्वरूप भेंट-मुलाकात खत्म होने के पहले सोहदरा का नाम राशन कार्ड में जुड़ गया इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने दी।

             नरवा योजना के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। लोगों ने बताया कि नरवा योजना की वजह से अब वे दो फसल ले रहे हैं। भू-जल स्रोत का स्तर ऊपर उठा है।

             मुख्यमंत्री ने कहा कि कोण्डागांव के उत्पादों को अब अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिल गई है। यहां का तिखूर वियतनाम भी जा रहा है।

             मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों के संग भोजन के लिए राजागांव में किसान श्री मंगलराम मंडावी के घर पहुंचे। उन्हें साल के पत्ते से बने दोना पत्तल में भोजन परोसा गया। भोजन में गुनगा भाजी, कोलयारी भाजी, उड़द दाल, मड़िया पेज (मक्का डला हुआ), गेहूं के आटे से बनी रोटी, सलाद, आम और टमाटर की चटनी का स्वाद लिया।

             मुख्यमंत्री का राजागांव गौठान पहुंचने पर समूह की महिलाओं ने आरती, तिलक लगाकर किया स्वागत। जय बिहान से किया अभिनंदन। समूह की महिलाओं ने मछली पालन की आधुनिक तकनीक बायोफ्लॉक पद्धति से कराया मुख्यमंत्री को अवगत।

             मुख्यमंत्री ने राजागांव गौठान में बछिया को खिलाया गुड़, गाय शेड का किया अवलोकन।

             मुख्यमंत्री को ओम शिव गायत्री स्व-सहायता समूह ने गौठान में उत्पादित बैंगन, बरबट्टी, मशरूम, भिंडी से भरी टोकरी मुख्यमंत्री को भेंट की।

             नरवा ने बदल दी सरकारी नौकरी की चाह, बीएससी स्नातक कुरसो लाल के खेत में लहलहा रही मिर्च की फसल।

             जनचौपाल: ग्रामीण औद्योगिक पार्क का सशक्त उदाहरण है राजागांव गौठान।

             जैविक खाद, मछलीपालन एवं अन्य गतिविधियों से महिलाओं को 9 लाख रूपए की आमदनी।

             मुख्यमंत्री ने एरोमेटिक कोंडानार में लेमनग्रास के तेल की क्वालिटी परखी सुगंध ली। तेल 1500 रूपए लीटर बिकता है। मुख्यमंत्री यह सुनकर अचंभित हुए और मुस्कान के साथ कहा बढ़िया है, अच्छी आमदनी होगी।

             मुख्यमंत्री ने राजागांव स्थित गुडी़ परिसर में जिम्मेदारिन बुढ़ी माता मंदिर और बाहर पिकोड़ी चौरासी माता गुड़ी में विराजी जिम्मेदारिन माता, लुगुर माता, मावली माता, बंजारिन माता, बाम्हनी माता, तारकिन माता, भीमा डोकरा, सुरलीन डंडहा देवी दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।

             मुख्यमंत्री ने देवगुड़ी स्थल पर पीपल के पौधे का रोपण किया।

             राजागांव में भेंट-मुलाकात-मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात स्थल पहुंचने पर मांझी चालकी, गायता पुजारी द्वारा छिंद से बनी विभिन्न कलाकृतियों से किया सम्मान। मुख्यमंत्री ने भी सभी गायता पुजारी एवं मांझियों को वस्त्र भेंटकर किया सम्मानित। पुजारियों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाई और पगड़ी में लगाया मोर पंख।

             बायोफ्लॉक तकनीक से महिलाएं कर रही मछली पालन।

             सुगंधित फसलों से बदली अतिक्रमित वन भूमि की तस्वीर।

             मुख्यमंत्री ने कोण्डागांव में पूर्व सैनिकों की पहल को सराहा।

             नरवा विकास का मिला लाभ-पर्याप्त सिंचाई से पिछले 6 माह में ही कमाए 4 लाख रूपए।

             कोण्डागांव के एरोमा मिशन की महक यूरोप और ईस्ट एशिया तक।

             मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की नवाचार अपनाने के सुझावों को अपना रहे कोण्डागांव के किसान, वनाधिकार की भूमि पर कर रहे एरोमैटिक फसलों का उत्पादन।

             एरोमैटिक तेल खरीदने के लिए सनफ्लैग एग्रोटेक कंपनी ने किया एमओयू, कंपनी के माध्यम से सामग्री जाएगी यूरोप और ईस्ट एशिया तक।

             पारम्परिक कृषि छोड़ एरोमेटिक फसलों की खेती से किसान हो रहे समृद्ध।

             एक साल में कोंडागांव में किसानों ने खरीदे 950 ट्रेक्टर, पूरे प्रदेश में सिंचाई पंप विद्युत कनेक्शन की  सबसे ज्यादा मांग कोंडागांव से।

             कोंडागांव में 53 हजार को व्यक्तिगत और 3409 लोगों को मिल चुका है सामुदायिक वन अधिकार पट्टा।

             मुख्यमंत्री ने शासकीय गुण्डाधूर महाविद्यालय में आयोजित आदिवासी समाज सम्मेलन में पहुंचे और अमर शहीद वीर गुण्डाधूर के बलिदान को याद किया।

भेंट-मुलाकात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा

विधानसभा क्षेत्र-कोण्डागांव दिनांक: 27 मई 2022

जगदलपुर

             माहरा समाज के भवन के लिए 35 डिसमिल जमीन का पट्टा और 2 करोड़ रूपए देने की घोषणा की।

माकड़ी

             माकड़ी में हाइटेक बस स्टैंड का होगा निर्माण।

             बीजापुर में जिला सहकारी बैंक की शाखा की घोषणा।

             सिंचाई पंपों के लिए 1466 बिजली कनेक्शनों की स्वीकृति।

             12 स्कूलों के नए भवन की स्वीकृत।

             रांधना में मिनी स्टेडियम की घोषणा।

             रांधना, देवलहरकुली, सोरसिवनी, गुण्डरी, बालोद में पुल-पुलिया निर्माण की घोषणा की।

             बूढ़ातालाब माकड़ी तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा।

राजागांव

             राजागांव में जिम्मेदारीन माता मंदिर देवगुड़ी के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति।

             राजागांव में सोसायटी के नए भवन निर्माण की घोषणा।

             राजागांव में शिव मंदिर जाने वाले मार्ग पर पुलिया की स्वीकृति ।

             ग्राम पंचायत दहीकोंगा में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खुलेगी।

             ग्राम पंचायत भवन सिंघनपुर से बेड़ापारा तक सड़क निर्माण।

             संबलपुर मुख्य सड़क मार्ग से विकासखंड शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान संबलपुर तक बनेगी सड़क।

             भीरागांव, पल्ली, करंजी और चिलकुटी में नए स्कूल भवन निर्माण की घोषणा।

             ग्राम पंचायत दहीकोंगा में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा।

             ग्राम पंचायत मुलमुला और मसोरा में सर्व समाज के लिए सामुदायिक भवन।

कोण्डागांव

             कोण्डागांव में 2 करोड़ रूपए की लागत से आदिवासी विश्रामगृह बनेगा।

             आदिवासी वाद्य यंत्र निर्माण केंद्र खोला जाएगा।

             कोण्डागांव में जिला स्तरीय कोल्ड स्टोरेज का निर्माण होगा।

             कोण्डागांव में नशामुक्ति केंद्र खोला जाएगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!