कलेक्टर ने आपदा प्रभावितों के लिए 42 लाख 13 हजार 507 रूपए की सहायता राशि जारी की

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़, डोंगरगढ़ तथा मोहला तहसील के आपदा प्रभावितों के लिए सहायता अनुदान राशि 42 लाख 13 हजार 507 रूपए जारी किया है। अंबागढ़ चौकी तहसील को एक व्यक्ति के तालाब में डुबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, 7 आंधी तुफान अतिवर्षा से 7 मकान आंशिक क्षति होने पर 19 हजार 200 रूपए, आंधी तुफान से पशु कोठा क्षति होने पर 1500 रूपए, आग से 3 धान फसल क्षति होने पर 22 हजार 207 रूपए, सर्पदंश से 2 व्यक्तियों की मृत्यु होने पर 4-4 लाख रूपए सहायता राशि जारी किया गया है। इसी तरह खैरागढ़ तहसील को आग से 2 व्यक्तियों की मृत्यु होने पर 4-4 लाख रूपए, डोंगरगढ़ तहसील को आंधीतुफान, अतिवृष्टि से 4 मकान आंशिक क्षति होने पर 12 हजार 800 रूपए, आग से 1 मकान आंशिक क्षति होने पर 3 हजार 200 रूपए, आकाशीय बिजली गिरने से 2 बैल की मृत्यु होने पर 50 हजार रूपए, आग से 1 गाय की मृत्यु होने पर 30 हजार रूपए, आग से 3 दुकान क्षति होने पर 60 हजार रूपए सहायता राशि जारी किया गया है। मोहला तहसील को तालाब में डूबने से 3 लोगों की मृत्यु होने पर 4-4 लाख रूपए, 1 आंधी तुफान से क्षति होने पर 3 हजार 200 रूपए, सर्पदंश से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए, आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए, आग से 2 मकान आंशिक क्षति होने पर 11 हजार 400 रूपए सहायता राशि जारी किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!