फर्टिलाइजर बस्ती दर्री में लगा चलित थाना, अपराधों के प्रति किया गया जागरूक, दी गई कानून की जानकारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के तुहंर पुलिस तुहंर द्वार अभियान के अंतर्गत दर्री थानांतर्गत फर्टिलाइजर बस्ती दर्री में आज अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा एवम सुश्री नितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के निर्देशन में चलित थाना का आयोजन कर बस्तीवासियों से उनकी समस्याएं जानी गई।अवैध शराब, गांजा सेवन के प्रति जागरूक कर महिला समिति बनाने प्रोत्साहित किया गया, और मोबाइल ठगी के संबंध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बस्ती में नशेड़ी तत्वों के द्वारा नशा करने के बाद उपद्रव करने की जानकारी बस्ती के लोगो ने दी, जिस पर पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा प्रतिदिन शाम को बस्ती में पेट्रोलिंग कराने के लिए बस्ती वालों को बताया गया। चलित थाने में थाने से उपनिरीक्षक  इंद्रजीत नायक के साथ थाना स्टाफ  सम्मिलित हुए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!