जिले के थानों में पदस्थ सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित

साईबर एवं टेक्नालॉजी एक्सपर्ट सी.एस.गाजी द्वारा आपॅरेटरों को शासकीय मेल,पोर्टल संचालन की दी गई जानकारी 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

जशपुर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में जिले के विभिन्न थाना में पदस्थ सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटर की मीटिंग सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में उपस्थित ऑपरेटरों को साईबर एक्सपर्ट सी.एस.गाजी द्वारा शासकीय मेल के संचालन का तरीका बताया गया। NCCRP (नेशनल सायबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल) में प्राप्त होने वाले ऑनलाईन शिकायतों के निराकरण करने का तरीका बताया गया। ऑनलाईन ठगी के शिकार पीड़ितों का शिकायत दर्ज करने का तरीका विस्तारपूर्वक बताया गया। टेक्नालॉजी एक्सपर्ट द्वारा सी.सी.टी.एन.एस. कैश साफ्टवेयर में डाटा बैकअप लेने के संबंध में विस्तारपूर्वक एवं बारीकी से प्रशिक्षण देकर मार्गदर्शन देते हुये प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक टेक्नालॉजी एक्सपर्ट सी.एस.गाजी, सी.सी.टी.एन.एस. प्रभारी स.उ.नि. नसरूद्दीन अंसारी तथा विभिन्न थाना से प्रशिक्षण में शामिल सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटर उपस्थित थे।  

Related posts