भारत के गरीबों के सपने पूरे कर उनका जीवन बदलने का काम मोदी सरकार ने किया, अब भारत आगे दुनिया पीछे चलती है, मोदी है तो मुमकिन है – विष्णुदेव

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित सहित सभी केंद्रीय मंत्रियों, समस्त भाजपा सांसदों और सहयोगी दलों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह आठ साल बेमिसाल हैं। भारत को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए विश्व मंच पर सम्मान दिलाने वाले नेतृत्व पर हमें गर्व है। इन आठ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जो विकास, विश्वास और गौरव प्राप्त किया है, उसकी प्रतीक्षा आजादी के बाद से ही रही है। भाजपा के आदर्श नेता अटलबिहारी वाजपेयी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों के मजबूत भारत की जो आधारशिला रखी, उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलंद भारत, मजबूत भारत, समृद्ध भारत, आत्मनिर्भर भारत की बुलंद इमारत खड़ी कर दी है। जो सपना हर भारतवासी ने देखा है, जो सपना हर भारतवंशी ने देखा है, जो सपना भारत के शुभचिंतकों ने देखा है, जो सपना दुनिया भर में भारत को गौरवान्वित करने वाले सभी लोगों ने देखा है, उसे अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार कर दिया है। आज विश्वमंच पर भारत का जो सम्मान है, वह हमारे देश के जन जन के लिए गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। आज भारत के बिना वैश्विक अर्थव्यवस्था अधूरी है। भारत सिर उठाकर दमदारी से बात करता है। भारत को आंख दिखाने का दुस्साहस कोई नहीं कर सकता। जो भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होते हुए विश्व मंच पर उपेक्षित महसूस करता था, वह भारत मोदी जी के नेतृत्व में आज दुनिया भर में मजबूत है। जो भारत दूसरों की मदद पर निर्भर रहता था, वही भारत आज दूसरे देशों की मदद कर रहा है। इन आठ साल में भारत की तकदीर और तस्वीर बदल गई है। अंधेरा छंट गया है। विकास का सूरज ऊग गया है और भारत का स्वर्णकमल खिल गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवट तथा पराक्रम का सुफल है कि भारत में विकास और विश्वास की गंगा बह रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सरोज पांडेय, वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम, अजय चंद्राकर, प्रेमप्रकाश पांडेय, अमर अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहले, राजेश मूणत, ननकीराम कंवर, विक्रम उसेंडी, सुनील सोनी,केदार कश्यप सहित सभी सांसदों, विधायकों तथा संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी सरकार को बधाई देते हुए कहा है कि आज का भारत नया भारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी का सपना पूरा कर दिया है। कश्मीर से धारा 370 एक झटके में हटाने का साहस दिखा दिया है। तीन तलाक से मुस्लिम बहनों को मुक्ति दिला दी है। जल्द ही एक देश में एक विधान अपेक्षित है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चलते हुए भारत प्रगति के शिखर को छू रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!