जशपुर कलेक्टर ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु बाकी नदी के तट पर किया वृक्षारोपण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

पर्यावरण एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज बांकी नदी तट में वृक्षारोपण किया। कलेक्टर ने कहा कि पेड़ पौधे अपने जीवन पर्यन्त मानव सहित जीव-जंतुओं को अनेक लाभ पहुँचाते है। पेड़ो से हमें, शुद्ध हवा, फल, छांव, जलाऊ लकड़ी मिलता है। साथ ही वृक्ष की पत्तियों से खाद भी मिलता है। जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। इसी प्रकार  जल संरक्षण के लिए पेड़ पौधे आवश्यक है। यह मिट्टी के कटाव को भी रोकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के बचाव के लिए आज के समय में वृक्षारोपण आवश्यक है इस हेतु सभी अपने आस पास पौधरोपण कर उसकी रक्षा करें।  इस अवसर पर सीजीएम श्री डमरूधर चौहान, मजिस्ट्रेड श्री राज, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, एसडीएम जशपुर श्री बालेश्वर राम सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित आम नागरिकों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!