जशपुर जिला अन्तर्गत आरबीसी 6-4 के तहत् दो प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें जशपुर तहसील के ग्राम बोकी बरटोली निवासी अनुराग यादव पिता संजय यादव की मृत्यु 06 अपै्रल 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता संजय यादव हेतु 4 लाख एवं जशपुर तहसील के ग्राम पीड़ी निवासी  कुलदीप तिर्की पिता सुलेमान तिर्की की मृत्यु 06 अगस्त 2021 को जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र प्रभात तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts