शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के जीवन में ला रही समृद्धि और खुशहाली, जिले के किसानों ने 101 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि का किया आहरण

Advertisements
Advertisements

खरीफ के पहले राशि मिलने पर किसानों में खुशी एवं उत्साह

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पहली किस्त 2 लाख 11 हजार 153 किसानों के खाते में 156 करोड़ 33 लाख 38 हजार रूपए की गई थी राशि अंतरित

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव

शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली ला रही है। इस योजना के तहत जिले के किसानों ने 101 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि का आहरण कर लिया गया है। लगभग 80 प्रतिशत किसानों ने राशि का आहरण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पहली किस्त 2 लाख 11 हजार 153 किसानों के खाते में 156 करोड़ 33 लाख 38 हजार रूपए की राशि अंतरित की गई है। खरीफ के पहले राशि मिलने पर किसानों में खुशी एवं उत्साह है। इस राशि से खेती किसानी की तैयारी में भी मदद मिल रही है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अधिकारियों को बैंक में व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसानों को कोई तकलीफ नहीं होना चाहिए।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत ग्राम छुरिया के किसान श्री मनोज कुमार ने 3 लाख 22 हजार 365 रूपए, ग्राम आल्हा नवागांव के किसान श्री भौंरदास ने 1 लाख 62 हजार 100 रूपए, ग्राम सिंघाभेड़ी के किसान श्री गोवर्धन ने 1 लाख 50 हजार 124 रूपए, ग्राम लुलीकसा के किसान श्री महेन्द्र कुमार ने 1 लाख 47 हजार 133 रूपए तथा ग्राम सिंगदई के किसान श्री मदनदास को 47 हजार 157 रूपए प्रथम किश्त प्राप्त किया है। ग्राम छुरिया के किसान श्री मनोज कुमार ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग जोताई के लिए ट्रेक्टर में उपयोग हेतु डीजल खरीदने में कर रहे हैं। प्रगतिशील किसान श्री खेमलाल देवांगन ने कहा कि न्याय योजना की राशि मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। ग्राम सीताकसा के किसान श्री जनकराम साहू ने बताया कि खेती किसानी के पहले राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि मिलने से खाद खरीदेंगे। खेती के लिए अच्छी तैयारी हो सकेगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!