केन्द्रीय विद्यालय जशपुर में कक्षा 2री के रिक्तियों में एडमिशन 06 जून तक

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए केंद्रीय विद्यालय जशपुर में कक्षा दो  में कुछ रिक्तियाँ होने के कारण प्रवेश के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 03 जून 2022 प्रातः 10.00 बजे से 06 जून 2022 दोपहर 2.00 बजे तक किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक विद्यालय में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आकर पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा दो  में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च 2022 को 6 वर्ष एवं अधिकतम आयु 8 वर्ष होनी चाहिए।

प्रवेश से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क नंबर 9436307022 पर संपर्क कर सकते हैं तथा प्राचार्य द्वारा विद्यालय में बुलाए जाने पर निर्धारित समय अंतराल में ही प्रवेश प्रभारी, प्राचार्य से संपर्क करें। विद्यलाय के प्राचार्य ने अभिभावकों से अवसर का लाभ उठाने तथा निर्धारित समयावधि 06 जून तक पंजीकरण करने के लिए अनुरोध किया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!