बंद पड़ी नगर की जल आपूर्ति को पुनः चालू करने नगरपालिका उपाध्यक्ष ने की पहल

Advertisements
Advertisements

40 एचपी के दो नये मोटर पंप खरीदने के दिए निर्देश

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

जशपुर, इंटकवेल के पंपहाउस में आई तकनीकि खराबी की वजह से बंद पड़ी हुई जल आपूर्ति को बहाल करने के लिए नगरपालिका के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पालिका के सीएमओ बसंत बुनकर और विद्युत विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा कर जानकारी ली। उपाध्यक्ष ने पार्षद फैज़ान सरवर खान के साथ डूमरटोली स्थित एनीकट और इंटकवेल की स्थिति का अवलोकन करने के बाद,जल आपूर्ति सामान्य करने के लिए दो नए मोटर पंप खरीदने का निर्देश पालिका को दिए हैं।

उन्होनें उम्मीद व्यक्त किया कि शनिवार शाम तक,नए पंप के लग जाने के बाद,शहर में जल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि शहर में पानी की आपूर्ति शहर से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर स्थ्ति मनोरा विकास ख्ंड के डूमरटोली गांव में निर्मित इंटकवेल से किया जाता है। यहां पांच दिन पहले विद्युत आपूर्ति में आई तकनिकी गड़बड़ी की वजह से मोटर पंप जल गया था।

सीएमओ बसंत बुनकर का कहना है कि दोनों ही पंप को रिपेयर कराने के बाद गुरूवार की सुबह इसे फिर से चालू कर दिया गया था। तकरीबन एक घंटे तक पानी सप्लाई किया गया। मोटर पंप चालू करने के घंटे भर बाद,पंप हाउस के नजदीक विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे दोनों मोटर पंप पुन: जल गए और आपूर्ति बाधित हो गई है।

नगरपालिका के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि 40 एचपी के दो मोटर पम्प क्रय करने का निर्देश दिया गया है। पार्षद फैज़ान सरवर खान ने बताया कि जल संकट से निजात पाने के लिए तेजी से कदम उठाया जा रहा है। ये मोटर शनिवार रात तक जशपुर पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच,शहरवासियों को रही समस्या को देखते हुए टैंकर की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होनें जोर देकर कहा कि नगर पालिका,शहरवासियों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। तकनिकी गडबड़ी को पालिका और विद्युत विभाग के कर्मचारी दूर करने का प्रयास कर रहें हैं। शहरवासियों को इसमें सहयोग करना चाहिए। उन्होनें अपील किया कि टेैंकर से पानी लेने के दौरान शहरवासी आपस में ना उलझें और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए धैर्यपूर्वक पानी लें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!