जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में प्रभावित हुए दो परिजन हेतु 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखंड के ग्राम अलोरी निवासी श्रीमती सबिना बाई की आकाशीय बिजली गिरने के कारण मृत्यु 04 अक्टूबर 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री कमलेश भगत हेतु 4 लाख एवं कुआं के पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम तिलडेगा निवासी कृष्णा एक्का पिता बागरसाय की मृत्यु 25 दिसम्बर 2021 को जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती अदरिना हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts