कुनकुरी भाजपा मण्डल द्वारा अंत्योदय के चिंतक पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाकर किया पूण्य स्मरण, टीएसएस परिसर में किया पौधारोपण

Advertisements
Advertisements

दिवंगत युद्धवीर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज

कुनकुरी, भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुनªकुरी के तत्वावधान में नगर के सनातन धर्मशाला में पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती का समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंण्डित दीनदयाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ पुष्प अर्पण कर किया गया। इस अवसर पर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती गोमती साय ने राष्ट्रवादी नेता पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षपूर्ण जीवन परिचय से अवगत कराते हुए बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति के बारे में चिंतन करने वाले ऐसे नेता बिरले ही पैदा होते हैं। आज उनके द्वारा स्थापित अन्त्योदय के सिद्धांत को लेकर ही भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिये कार्य कर रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ सिंह द्वारा उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी ओम शर्मा द्वारा पंण्डित दीनदयाल को राष्ट्रवादी नेता के साथ एक अर्थशास्त्री भी बताया। निरंतर गरीबों के उत्थान के बारे में सोचने वाले इनके आदर्श एवं सिद्धांतों का आज के युवाओं को अनुसरण कराना चाहिए।

कार्यक्रम में सांसद गोमती साय के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य शांती भगत, जिला भाजपा उपाध्यक्ष भरत सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन शर्मा, मण्डल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्रा, पूर्व नपं अध्यक्ष सुदबल यादव, शिव कुमार बंग, सुनील अग्रवाल, मनौवर आजाद, सुनील राय, नीतेश पारीक, संकेत पैंकरा आदि के साथ भाजपा शहर एवं ग्रामीण के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव को दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में जशपुर माटीपुत्र दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव के अल्प आयु में हुए आकस्मिक निधन से शोकमग्न भाजपा परिवार द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कार्यशैली के बारे में बताते हुए कहां कि उनका निधन भारतीय जनता पार्टी सहित जशपुर जिले एवं पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिये गंभीर क्षति है। उनकी बेबाक कार्यशैली की कमी हमेशा कार्यकर्ताओं को उर्जा से भरती रही थी। अल्प अवधि में राजनैतिक उंचाईयों तक पहूंचने की उनकी कार्यशैली का अनुसरण आज के भाजपा संगठन को करना चाहिए।    

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!