जशपुर जिले में इस वर्ष 32 हजार 183 किसानों से की गई धान खरीदी, गत वर्ष की तुलना में 32 प्रतिशत अधिक खरीदी और किसानों को 299.11 करोड़ का किया गया भुगतान

Advertisements
Advertisements

जशपुर जिले के लुईकोना निवासी किसान जयनाथ ने अपना 100 किवंटल धान विक्रय किया और छत्तीसगढ़ शासन ने 1 एक लाख 86 हजार का भुगतान किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हित के लिए  बेहतर कार्य किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक वर्ष किसानों से प्राथमिकता से धान खरीदी की जाती है। जिले में धान की खरीदी साल दर साल जशपुर जिले में नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के वर्ष 2019-20 में जहाँ पंजीकृत किसानों की संख्या 18334 थी 80377.7 में टन धान की खरीदी की गई एवं किसानों को 145.88 करोड़ रूपया राशि का भुगतान किया गया है। वहीं वर्ष 2020-21 में पंजीकृत किसानों की संख्या 22392 हुई जो कि गतवर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक थी, 116918.8 में टन धान की खरीदी हुई जो कि गतवर्ष की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक थी एवं किसानों को 218.40 करोड़ रूपया राशि का भुगतान की गई। वर्ष 2021-22 में पंजीकृत किसानों की संख्या 32183 हुई जो कि गतवर्ष की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक है, 154181 में टन धान की खरीदी हुई है जो कि गतवर्ष की तुलना में 32 प्रतिशत अधिक है एवं किसानों को 299.11 करोड़ रूपया राशि का भुगतान किया गया है। बीते तीन वर्षाे में धान विक्रय के पश्चात् किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि का भुगतान समय सीमा के भीतर किया गया जिससे सरकार के प्रति आम किसान एवं नागरिकों में खुशी एवं हर्षाेल्लास का महौल है।

जशपुर जिले के लुइकोना निवासी किसान जयनाथ ने अपना धान इस वर्ष भी अपने नजदीकी के धान खरीदी केन्द्रों में विक्रय किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि धान विक्रय करने के पश्चात धान की राशि उनके खाते में आ गई है। उन्होंने बताया कि उनके नजदीकी के धान खरीदी केन्द्र गम्हरिया में अपना 100 किवंटल धान विक्रय किया और समर्थन मूल्य में 1 एक लाख 86 हजार 800  सौ रुपए खाते के माध्यम से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि राशि का उपयोग खेती बाड़ी और अपने घर के जरूरी वस्तुएं खरीदने में करेंगे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!