जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से मनोरा तहसील के ग्राम खोखरो बेंजोरा निवासी स्व. सुखनाराम पिता कोटरा की मृत्यु 13 नवम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र धुरजन राम  हेतु 4 लाख एवं जशपुर तहसील के ग्राम पतराटोली निवासी एडमोन  पिता हेलारियुस की मृत्यु 26 जून 2020 को जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी अन्तोनिया हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!