थाना दर्री पुलिस ने चलित थाने में लोगों की सुनी समस्याएं, सीधे संवाद से समस्यायों का किया समाधान भी

Advertisements
Advertisements

तुहंर पुलिस तुहंर द्वार और  पुलिस संगवारी जैसे कार्यक्रमों से कराया अवगत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा कोरबा पुलिस को आम जनों से जोड़ने के अभिनव प्रयास किए जा रहें हैं। तुहंर पुलिस तुहंर द्वार और  पुलिस संगवारी जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनता से सीधे संवाद किया जाकर, उन्हें पुलिस को अपना मित्र और सहयोगी समझने की पहल की जा रही है। वहीं इस दिशा में चलित थाना लगाकर जनता की समस्यायों को उनके निकट ही पहुंचकर दूर करने का प्रयास भी प्रांरभ किया गया है। इसी तारतम्य में दर्री पुलिस के द्वारा दिनांक 7 जून 22 की शाम ग्राम पंडरीपानी में चलित थाने का आयोजन किया गया। इसमें दर्री सीएसपी सुश्री लितेश सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक अनिता खेस, प्रधान आरक्षक  भूपेंद्र लहरे एव दर्री पुलिस की टीम ने आम लोगों के मध्य बैठकर उनके साथ उनकी परेशानियां जानी और छोटी बातों का मौके पर ही समाधान भी किया।

ग्रामवासियों द्वारा इसमें सम्मिलित होकर पुलिस के साथ खुलकर बातें की गई, लोग पुलिस की इस पहल से बहुत प्रसन्न और संतुष्ट भी नजर आए। इस अवसर पर लोग अपनी समस्याएं खुलकर बताए और चलित थाना लगाने की पुलिस पहल को सराहा। दर्री पुलिस के द्वारा लगाए गए चलित थाने को आम जनों का बेहतर प्रतिसाद देखते हुए, आगे भी दर्री थाना और जिले के अन्य थानों में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, सतत इस प्रकार के कार्यक्रम को जारी रखने की बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!