जशपुर जिले में कला जत्था टीम के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की दी जा रही जानकारी गांवों एवं हाट बाजारों में योजनाओं की प्रचार-प्रसार के साथ-साथ निःशुल्क प्रचार सामग्री का भी किया जा रहा वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जनसम्पर्क विभाग के दिशा-निर्देश में छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उदे्दश्य से जिले के गांवों एवं हाट बाजारों में कला जत्था के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इसी कड़ी में विगत दिवस अभिनट नाट्य फाउंडेशन रायपुर के कला जत्था दल द्वारा फरसाबहार विकासखण्ड के पमशाला (पगुराबहार),खारीबहार एवं पण्डरीपानी में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही विभिन्न योजनाओं पर आधारित न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल जिला जशपुर पुस्तिका, जनमन सहित अन्य प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया है।

Related posts