जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम पत्थलगांव के निवासी स्व. विशाल पिता सुरेन्द्र ठाकुर की मृत्यु 20 नवम्बर 2021 को को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री सुरेन्द्र ठाकुर हेतु 4 लाख एवं विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम मुड़ेकेला निवासी  कृष्णा  पिता बुरनू की मृत्यु 25 जून 2018 को जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की माता श्रीमती ताराबाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Related posts