महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हेतु आवेदन 15 जुलाई तक आमंत्रित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

संचालक महिला एवं बाल विकास रायपुर के  द्वारा वर्ष 2023 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कार दिया जाना है। यह पुरस्कार 26 जनवरी को प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हेतु आवेदन 15 जुलाई 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कला साहित्य, और शिक्षा  के क्षेत्र में, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, और इंजीनियर तथा सार्वजनिक मामलों के सिविल सेवा आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति या संबंधित संस्था को पुरस्कृत किया जाता है। इस हेतु ऑनलाइन पोर्टल www.padamwaards.gov.in  के माध्यम से आवेदन कराना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के कार्यालयीन दिवस व समय पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के पास आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!