एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जशपुर में अतिथि शिक्षक हेतु अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जशपुर जिले में संचालित 04 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कालखंड आधारित मानदेय पर अतिथि शिक्षक रखे जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। उक्त आवेदनों की पात्र अपात्र सूची तैयार इस संबंध में 7 जून तक दावा आपत्ति मंगाई गई थी। प्राप्त दावा आपत्ति के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार कर जशपुर जिले की वेबसाइट www.jashpur.nic.in पर अपलोड कर दिया गया । जिसे वेबसाइट पर अवलोकन किया जा सकता है

Related posts